{"_id":"58b426e14f1c1bcd5683197f","slug":"fogat-sisters-will-give-you-knowledge-of-digidhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिधन मेले में फोगाट बहनें भी देंगी जानकारी, सिंगर शंकर साहनी भी शिरकत करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिधन मेले में फोगाट बहनें भी देंगी जानकारी, सिंगर शंकर साहनी भी शिरकत करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 27 Feb 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
fogat sisters
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से डिजि-धन मेला आज आयोजित किया जाएगा। सेक्टर 12 स्थित हुडा कंवेशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, पहलवान गीता व बबिता फोगाट के अलावा पंजाबी गायक शंकर साहनी की भी मौजूदगी रहेगी। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त समीरपाल सरो ने बताया कि इस मेले में फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से आयोजित 100 शहर 100 मेला कार्यक्रम की श्रेणी में फरीदाबाद में चौथा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। मेले में पूरी तरह से कैशलेस प्रणाली से लेनदेन होगा।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस मेले में फूड स्टॉल, किड्स जोन और सरकारी व निजी स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में 140 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में विद्यार्थियों के लिए स्लोगन, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रत्येक घंटे लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा। मेले में मौखिक रूप से प्रश्न पूछकर विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मेले में लक्की ग्राहक योजना के अंतर्गत ग्राहकों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।