फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fog effect on railway, here is the full list of cancel delayed and reschedule list of trains

बैलगाड़ी जैसी हुई रेलगाड़ी की रफ्तार, कौन सी ट्रेन हुई लेट और रद्द ये है पूरी लिस्ट

Sat, 06 Jan 2018 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Jan 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
fog effect on railway, here is the full list of cancel delayed and reschedule list of trains
- फोटो : amar ujala

घने कोहरे ने रेलगाड़ी की गति को बैलगाड़ी की रफ्तार में चलने को मजबूर कर दिया है। उत्तर भारत में चलने वाली सभी ट्रेनें कोहरे की चपेट में आकर ट्रैक पर हांफ रही है।

विज्ञापन


ट्रेनों के लेट गंतव्य तक पहुंचने के कारण या तो ट्रेनें निरस्त कर दी जा रही है, नहीं तो परिवर्तित समय से चल रही है। इसके कारण मुसाफिर बेहद परेशान हो रहे है। रेलवे ट्रैक पर कोहरे की चादर ने ट्रेनों की रफ्तार को थाम लिया है।
विज्ञापन


इससे यात्री प्लेटफार्मो पर ठंड में ठिठुरने को तो मजबूर है ही साथ ही यात्रा के दौरान भी परेशानी झेल रहे है। शुक्रवार को तो यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा। 99 से अधिक ट्रेन 7-31 घंटे तक देरी से दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंची तो वहीं 28 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 48 ट्रेन के समय में परिवर्तन कर रवाना किया गया। उधर, नई दिल्ली स्टेशन पर वॉशेबल एप्रेन निर्माण के कारण भी कई ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा रेलवे ने की है। इससे आने वाले दिनों में भी यात्रियों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है।

कई ट्रेन तो ऐसी है जो एक दिन बाद रवाना करने के लिए निर्धारित की जा रही है। इनमें मुख्य रूप से गोरखधाम हमसफर व विक्रमशीला ट्रेन शामिल है।

गोरखधाम हमसफर एक्सप्रेस शुक्रवार रात 8 बजे की जगह शनिवार सुबह 5 बजे के लिए पुर्ननिर्धारित की गई है तो विक्रमशीला एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर 2:40 बजे की जगह शनिवार सुबह 10 बजे के लिए पुर्ननिर्धारित की गई। इसके वजह से यात्रियों को सारी रात प्लेटफार्म पर ही गुजारने की मजबूरी रही। 
नवनीत शरण

घंटों देरी से चलने वाली ट्रेन 

fog effect on railway, here is the full list of cancel delayed and reschedule list of trains
ट्रेनें देरी से चल रही हैं - फोटो : अमर उजाला

. कैफियात एक्सप्रेस 31 घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. लखनऊ शताब्दी 16 घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. शिवगंगा एक्सप्रेस 19 घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति 15 घंटेदेरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. विक्रमशीला एक्सप्रेस 27 घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. मगध एक्सप्रेस 47 घंटा देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. पंजाब मेल 9 घंटा देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. कालिंदी कुंज एक्सप्रेस 9 घंटा देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. भुवनेश्वर दुरंतो 25 घंटा देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटा देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रहमपुत्र मेल 24 घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. कानपुर श्रमशक्ति एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंची। 
. गोरखधाम एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंची। 

परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेन 

fog effect on railway, here is the full list of cancel delayed and reschedule list of trains
रेलवे - फोटो : amar ujala

. गोरखधाम हमसफर एक्सप्रेस शुक्रवार रात 8 बजे की जगह शनिवार सुबह 5 बजे के लिए पुर्ननिर्धारित की गई। 
. विक्रमशीला एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर 2:40 बजे की जगह शनिवार सुबह 10 बजे के लिए पुर्ननिर्धारित की गई। 
. ताज एक्सप्रेस सुबह 7:30 बजे की जगह 10:30 बजे रवाना की गई। 
. कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर बाद 3:50 बजे की जगह रात 9 बजे के लिए पुर्ननिर्धारित की गई। 
. सियालदाह राजधानी शाम 4:25 बजे की जगह देर रात 11:35 बजे के लिए निर्धारित की गई। 
. पटना-राजधानी ट्रेन शाम 5:15 बजे की जगह देर रात 11:10 बजे के लिए पुर्ननिर्धारित की गई। 
. सियालदाह दुरंतो शाम 7:40 बजे की जगह देर रात 12:20 बजे के लिए पुर्ननिर्धारित की गई। 
. महाकौशल एक्सप्रेस शाम 4:05 बजे देर रात 11:30 बजे के लिए पुर्ननिर्धारित की गई।

शुक्रवार को निरस्त रही ट्रेन
. महानंदा एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी, दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, पदमावत एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस, जयनगर स्वतंत्रता सेनानी, नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ शताब्दी, मडुआडीह एक्सप्रेस, मऊ एक्सप्रेस, भागलपुर गरीब रथ, पतालकोट एक्सप्रेस, दिल्ली-फिरोजपुर एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, भुसावल एक्प्रेस।

तकनीकी कारणों से निरस्त की गई ट्रेन 
तकनीकी कारणों से भी कई ट्रेन निरस्त की गई है। इनमें शुक्रवार को हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति, सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी, तेलंगाना एक्सप्रेस, इलाहाबाद-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-मानीकपुर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। इसके अलावा शनिवार को भी कई ट्रेन निरस्त रहेगी। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मेरठ सिटी-इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस, इलाहाबाद-देहरादून लिंक एक्सप्रेस, नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। रविवार को आनंद विहार-हावड़ा द्वि साप्ताहिक ट्रेन निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed