फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fog and smog in Delhi Weather Cold in Delhi

Delhi Weather: ठंडी हवाओं से बढ़ रही कंपकपी, शाम ढलने से पहले ही छाने लगा कोहरा; दो दिन का यलो अलर्ट

Fri, 20 Dec 2024 07:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Dec 2024 07:13 PM IST
सार

शुक्रवार को लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन शाम ढलने से पहले ही कुहासा सा छा गया। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया।
 

विज्ञापन
Fog and smog in Delhi Weather Cold in Delhi
दिल्ली में कोहरा और ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मौसमी दिशाओं में बदलाव आने के साथ ही कोहरे व स्मॉग की मार लोगों पर पड़ रही है। सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंडी हवाएं कंपकपी बढ़ा रही हैं। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। उधर, सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में 700 मीटर दृश्यता रही। सुबह कोहरे व स्मॉग का असर देखने को मिला। इससे सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई।

विज्ञापन


पूसा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए घने से घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग और घने से घना कोहरा रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 और आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन शाम ढलने से पहले ही कुहासा सा छा गया। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। ऐसे में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed