फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fog and cold interred in delhi ncr

ठंड और कोहरे के आगोश में रही साइबर सिटी

Fri, 08 Jan 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 08 Jan 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
fog and cold interred in delhi ncr

साइबर सिटी में शुक्रवार को ठंड कोहरे के साथ लौटी। दिन भर पूरा शहर कोहरे के आगोश में रहा। जनवरी में अभी तक सर्दी में गर्मी का एहसास करा रहे मौसम के करवट लेने से तापमान में भी गिरावट आई।

विज्ञापन


एनसीआर में सबसे सर्द और घना कोहरा साइबर सिटी में दर्ज की गई। आने वाले पूरा सप्ताह ठंड और कोहरे के आगोश में शहर रहेगा। अहले सुबह ग्रामीण और खुले क्षेत्र में घना कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही, जबकि शहरी क्षेत्र में यह अधिकतम 10 मीटर रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बीते 15 वर्षों में जनवरी का पहला सप्ताह सबसे गर्म था। मौसम के करवट लेने की उम्मीद कम लगाई जा रही थी। बृहस्पतिवार के रात में ही अचानक मौसम बदलाव होने लगा। शुक्रवार अहले सुबह पूरा शहर कोहरे और ठंड के चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से पूरा दिन कोहरा छाया। दोपहर तक शहर में 50 मीटर से कम दृश्यता रही। शुक्रवार को गुड़गांव में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज की गई, जो सामान्य था।

छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि एनसीआर के दूसरे शहरों में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक था। साइबर सिटी में जनवरी महीने में यह अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है।

मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर के अधिकांश उंचाई वाले स्थानों पर रात भर बर्फ अैर घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ भी बदलने लगा है। जिससे उत्तरी दिशा से चलने वाली तेज हवाएं अब उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही है। जो अपने साथ कड़ाके की ठंड लेकर आई है।


मौसम में बदला पूरा सप्ताह जारी रहेगा। हवाओं की रफ्तार अधिक होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि इस बार ठंड करीब 20 दिन देरी से आई है। 12-14 जनवरी के बीच हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश भी हो सकती है।

घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश और उंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना को देखते हुए यहां भी बारिश की संभावना है। इस सप्ताह तापमान में इसी तरह गिरावट रहेगी। न्यूनतम तापमान 03 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।


कोहरे में रेंगती रही ट्रैफिक
वर्किंग डे में कोहरे का असर सड़कों पर भी दिखा। सड़कों पर ट्रैफिक रेंगती रही। हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी दिखी और लोग हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। सड़क पार करते भी लोगों को बहुत दिक्कत हो रही थी।

कोहरे की वजह से कई जगहों पर गाड़ियां आपस में भीड़ गई। सेक्टर-15 और 31 के बीच में एक्सप्रेस-वे पर स्कोडा कार दूसरी गाड़ी से भीड़ी। आगे का हिस्सा टूट गया। गुड़गांव-फरीदाबाद हाईवे पर दो सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया।


एक ट्रक साइड खड़ी स्विफ्ट डिजायर से भिड़ी तो एक इनोवा ने मारूति सुजुकी से टकराई। इसी तरह इफको चौक, शंकर चौक व साइबर पार्क के पास भी कई गाड़ियों की आपस में टकराई। हालांकि किसी भी मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। मामले को आपस में सुलटा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed