{"_id":"aacb42eca718b96b3d1fa654b02d05d3","slug":"fob-will-be-safe-for-womens","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा पर खरे उतरेंगे एफओबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा पर खरे उतरेंगे एफओबी
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 31 Mar 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बनाए जा रहे एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) को महिला सुरक्षा की कसौटी पर भी परखा जाएगा। बढ़ते अपराधों को देखते हुए नगर निगम एफओबी के दोनों साइडों को पूरी तरह बंद नहीं करेगा।
विज्ञापन
इन पर पारदर्शी प्लास्टिक शीट और लाइटें लगाई जाएंगी। ताकि रात के वक्त भी एफओबी पर नजर रहे। शहर के एफओबी के लिए फर्म स्ट्रक्चरल सेफ्टी प्रमाण पत्र भी नगर निगम में जमा करेंगी। इनको परखने के बाद ही नगर निगम उन्हें जनता के लिए खोलेगा।
विज्ञापन
नगर निगम को शहर में 16 स्थानों पर एफओबी बनाने हैं। इनमें लिंक रोड, ऑप्युलेंट मॉल के सामने, पुराना बस अड्डा, नया बस अड्डा, कलक्ट्रेट पर निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए स्थानों पर भी एफओबी बनाए जाएंगे। एफओबी का डिजाइन जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से तैयार कराया गया है।
निर्माणाधीन एफओबी में कई ऐसे स्थानों पर रहेंगे जहां रात 10 बजे के बाद सड़कें सुनसान हो जाती है। ऐसे स्थानों पर नगर निगम ने एफओबी को विज्ञापन से पूरा कवर नहीं करने को कहा है।