फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fly over will be constructed in gurugram alwar high way

गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द बनेगा फ्लाईओवर

Mon, 24 Jul 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 24 Jul 2017 05:50 PM IST
सार


- केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे भूमिपूजन
- 900 करोड़ की लागत से बनेगा, ढाई साल में पूरा होगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।

विज्ञापन
fly over will be constructed in gurugram alwar high way
- फोटो : getty images

विस्तार

गुरुग्राम अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर बनने वाले करीब पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 14 अगस्त को इसका भूमि पूजन करेंगे। इस बात के संकेत मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने दिए हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दो बड़े प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया जाना है। पहला प्रोजेक्ट धौलाकुआं के पास और दूसरा राजीव चौक से बादशाहपुर के बीच बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर का है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एनएचआई की ओर से एमडीआई चौक पर फ्लाई ओवर व राजीव चौक पर बन रहे अंडर पास में मेदांता को जोड़ने वाला फ्लाईओवर है, जिसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक व्यवस्था पर हो ध्यान
सुभाष चौक से बादशाहपुर तक बनाने वाले फ्लाईओवर निर्माण से पहले रोजाना निकलने वाले हजारों की तादात में ट्रैफिक की व्यवस्था का भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था को पूरा करना होगा, ताकि बादशाहपुर में शुरू से ही लगने वाले जाम को डायवर्ट किया जा सके, ताकि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान रोड को चौड़ीकरण के साथ साथ ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटा जा सके।

राजमार्ग विकसित-2 भाग में होगा पूरा
डी.पी.आर. के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरा करने के लिए 2 भाग में कार्य किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पहले भाग में गुरुग्राम से सोहना तक कार्य पूरा किया जाएगा।

जिस पर 900  करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए सबसे पहले राजीव चौक से बादशाहपुर तक कार्य तेज गति से पूरा होगा। जिसके बाद बादशाहपुर से सोहना तक रोड को बड़ा करने का कार्य पूरा किया जाएगा।

फ्लाईओवर के साथ बनेंगे फुट ओवरब्रिज
सुभाष चौक से कुछ दूरी से शुरू होकर बादशाहपुर पांच किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बना कर तैयार किया जाएगा। वहीं आस-पास में रहने वाली सोसाइटी तथा लोगों के लिए निकलने हेतु फुट ओवरब्रिज की सुविधा भी की गई है, कई जगह पर अंडरपास भी बनाया जाएगा।


राजीव चौक से बादशाहपुर के बीच बनने वाले एलिवेटेड फ्लाई ओवर का टेंडर हो चुका है। जल्द ही इसकी शुरूआत की जाएगी। इसके साथ एमडअीआईचौक फ्लाई ओवर व मेदांता को जोड़ने वाला अंडरपास 14 अगस्त तक बन जाएगा।-ए के शर्मा प्रोजेक्ट डाइरेक्टर एनएचआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed