फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flood water again entered the areas situated on the banks of Yamuna

फिर डूबेगी दिल्ली?: यमुना किनारे बसे इलाकों में फिर घुसा बाढ़ का पानी, खुले आसमान में रात काटने को मजबूर लोग

Mon, 24 Jul 2023 07:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Jul 2023 07:53 PM IST
सार

यमुना में आई बाढ़ से लोग अभी ठीक तरह से संभले भी नहीं थे कि एक बार फिर उफनाती नदी लोगों को डराने लगी है।

विज्ञापन
Flood water again entered the areas situated on the banks of Yamuna
यमुना किनारे बसे इलाकों में फिर घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना में आई बाढ़ से लोग अभी ठीक तरह से संभले भी नहीं थे कि एक बार फिर उफनाती नदी लोगों को डराने लगी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से सोमवार को यमुना किनारे बसे कई इलाकों में फिर पानी घुसने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से सुबह यमुना बाजार इलाके में कई घरों में पानी घुस गया। आनन-फानन में लोगों को अपने घरों की ऊपरी मंजिल में शरण लेनी पड़ी। इससे लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन दोपहर तक पानी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से पानी उतरा था, लेकिन सुबह जलस्तर में हुई वृद्धि ने डर को बढ़ा दिया। इलाके में संकरी गलियों में बाढ़ का पानी, गाद व कीचड़ फैल गया है। इससे लोगों को इलाके में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। आलम यह है कि लोग बगैर बिजली के खुले आसमान में रात काटने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी में नाव चलाने वाले स्थानीय निवासी गणेश ने बताया कि सुबह जलस्तर बढ़ने से घर में पानी भर गया है। बाढ़ डरा रही है, इससे रातों की नींद उड़ गई है। स्थानीय निवासी किरण का कहना है कि घर की सफाई कर ही रहे थे कि फिर पानी आने से पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि तेज बारिश न होने से थोड़ी राहत है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की भी चेतावनी है। यमुना किनारे स्थित कई मंदिर भी दोबारा जलमग्न हो गए हैं।

विज्ञापन

जलस्तर को देखते हुए लोग कर रहे हैं तैयारी
यमुना के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में लोग घर वापस नहीं लौट पा रहे हैं। यमुना किनारे रहने वाले लोग असमंजस की स्थिति में हैं। नदी के जलस्तर को देखते हुए लोग पहले ही तैयारी करने में जुट गए हैं, ताकि पहले वाली स्थिति में न पहुंच पाएं। मजनू का टीला, मोनेस्ट्री मार्केट, हिंदू शरणार्थी कैंप के पास यमुना के जलस्तर को देखते हुए लोग बाढ़ से बचने की तैयारी कर रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने पानी को रोकने के लिए मिट्टी के बोरे रखे हैं।

मोनेस्ट्री मार्केट में दुकानदार हुए चिंतित
मोनेस्ट्री मार्केट में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की खबर सुनते ही दुकानदार बेचैन हो जाते हैं। बाढ़ में जिन दुकानदारों का अधिक नुकसान हुआ है, उन्होंने अभी तक फिर से दुकानें नहीं खोली हैं। ऐसे में फिर से चेतावनी स्तर के ऊपर जाने से दुकानदार अपने सामान को निकालने लगे हैं। दुकानदार राहुल ने बताया कि जिस नाले से पानी आता है वह बैक फ्लो करने लगा है। हालांकि, अभी पानी यहां पहुंचा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed