फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flights to remind you ask the leader of the 10 million

टिकट दिलाने को आप नेता ने मांगे 10 लाख

Mon, 26 May 2014 02:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 26 May 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
Flights to remind you ask the leader of the 10 million

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पर पिलखुवा के कुछ लोगों ने टिकट दिलवाने के नाम पर पैसे ठगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आरोप है कि टिकट नहीं मिलने पर अब पैसे भी नहीं लौटाए जा रहे। पार्टी में इन आरोपों की चर्चा जोरों पर है। हालांकि मामले में कोई भी पार्टी पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

पिलखुवा के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि ‘आप’ के एक नेता ने उन्हें टिकट दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बदले उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने साढ़े छह लाख रुपये नेता के पीए को दे दिए थे।
विज्ञापन


टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पैसे वापस करने की मांग की, जिस पर नेता ने उन्हें चुनाव परिणाम आने पर पैसे लौटाने का आश्वासन दिया।

चुनाव परिणाम आने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तो लोगों ने नेता के परिजनों से इसकी शिकायत की। लोगों का कहना है कि जल्द ही वे मामले की शिकायत पुलिस से और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed