फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   flat price will be 1000 million

सिर्फ अरबपतियों के लिए शहर, क्या है इसमें?

Thu, 02 Apr 2015 02:19 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
flat price will be 1000 million

दिल्ली से सटे गुड़गांव में अरबपतियों के लिए एक खास तरह का शहर बसाया जा रहा है। यहां रहने वालों के लिए अपना अलग स्वीमिंग पूल तो होगा ही, हवाई यात्रा के  लिए हेलीपैड और हेलिकॉप्टर की भी सुविधा भी मिलेगी। आधुनिक सुख-सुविधाओं वाले इस शहर में 100 करोड़ रुपये की कीमत के अधिकांश मकान बिक चुके हैं।

विज्ञापन


विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी जीसीसी की देख-रेख में यहां के भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसे रियल एस्टेट कंपनी रहेजा डेवलपर विकसित कर रही है। यहां केवल भरतीय मूल के विदेश बिजनसमैन बसाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कंपनी के ईडी नारायण रहेजा ने बताया कि मकान बेचने से पहले उनकी पूरी तहकीकात की गई है। यह अरावली की गोद में गुड़गांव के सेक्टर-78 में हजारों एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। दरअसल, यहां बनने वाला छह कमरों का मकान पेंटहाउस है, जिसके पर्दे, लाइट्स, तापमान आदि यहां रहने वालों के मौखिक आदेश पर नियंत्रित होंगे। मकान की कीमत एक लाख प्रति वर्ग गज के हिसाब से रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा होगा वो शहर

flat price will be 1000 million

उत्तर भारत की सबसे ऊंची होंगी पेंटहाउस वाली इमारतें
200 मीटर होगी ऊंचाई
-अरावली की गोद में बसेगा
-बिल्डिंग अरेबिक स्टाइल में बनेंगी
-अपना एक अलग हैलीपैड होगा

पेंट हाउस की विशेषता
-दो फ्लोर और छह कमरे होंगे  
-निजी स्वीमिंग पूल और क्लब हाउस होगा
-आधुनिक सामानों से सुसज्जित होगा।
-मौखिक आदेश से चलने वाली लाइट्स, पर्दे, टीवी, एसी होगा

यह साधारण लोगों के लिए नहीं है। इसके बावजूद यहां के पेंटहाउस की कीमत मुंबई से कम है।
-नारायण रहेजा, ईडी, रहेजा डेवलपर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed