फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five years old girl kidnapped and murdered after misdeed in muradnagar

पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या, शव ईख के खेत में फेंका

Tue, 09 Apr 2019 06:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
Five years old girl kidnapped and murdered after misdeed in muradnagar
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने जांच की। पुलिस ने पूछताछ कई युवकों को हिरासत में लिया है। बच्ची रविवार सुबह करीब 10 बजे अपनी झुग्गी के बाहर खेलते समय गायब हो गई थी। 

विज्ञापन

 
फैजाबाद के एक गांव निवासी एक व्यक्ति पत्नी, तीन बेटियों व एक बेटे के साथ मुरादनगर रावली रोड पर झुग्गी में रहता है। रविवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ बहन से मिलने गाजियाबाद गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे उसकी पांच वर्ष की बेटी झुग्गी के बाहर खेल रही थी, खेलते-खेलते वह दूसरी गली में चली गई। शाम करीब पांच बजे दंपति गाजियाबाद से लौटा तो बच्ची के बारे में पूछा, तो पता चला वह सुबह से लापता है। परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। धार्मिक स्थल से ऐलान भी कराया, पूरी रात परिजन अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश जंगल में करते रहे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह के मुताबिक इंद्रापुरी कॉलोनी के पास ईख के खेत में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने बच्ची की शिनाख्त की। पिता की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएचओ का कहना है कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


पहचान के डर से कर दी हत्या
मृतका की मां का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। आरोपी को बच्ची ने पहचान लिया होगा, इसलिए उसकी हत्या की गई। वारदात में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed