फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five year old boy s neck cut by Chinese thread

चाइनीज मांझे से कटी जीवन की डोर: मां-चाचा संग बाइक से जा रहा था मासूम, डोरी फंसने से कटा गला, चली गई जान

Mon, 04 May 2026 09:47 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 04 May 2026 09:47 PM IST
सार

न्यू उस्मानपुर में रविवार शाम चाइनीज मांझे से पांच साल के देवांश का गला कट गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Five year old boy s neck cut by Chinese thread
चाइनीज मांझा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आकर पांच साल के एक मासूम का गला कट गया। गंभीर हालत में मासूम को नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त देवांश (5) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हादसे के समय देवांश अपनी मां और चाचा के साथ घर से कश्मीरी गेट बस अड्डे की ओर जा रहा था। इस बीच जीटी रोड पर सीएनजी पंप के पास अचानक मांझा मासूम के गले में उलझ गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। लापरवाही का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मासूम अपने परिवार के साथ दिलशाद गार्डन ई-ब्लॉक में रहता था। इसके परिवार में पिता शिवा और मां वंदना है। इसका पिता प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार शाम को देवांश अपनी मां और चाचा अंश के साथ बाइक पर सवार होकर कश्मीरी गेट की ओर जा रहा था। चाचा बाइक चला रहा था जबकि देवांश आगे बैठा था।

जीटी रोड पर सीएनजी पंप के पास अचानक हवा में उड़ता हुआ मांझा देवांश के गले में फंस गया। जब तक अंश ने बाइक रोकी तब तक देवांश का गला कट चुका था। गंभीर हालत में वंदना और अंश मासूम को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मांग की है कि आरोपी को पकड़ा जाए और परिवार को इंसाफ दिलवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed