फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five thousand more CISF jawans for security of Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में बढ़ाए 5 हजार सीआईएसएफ जवान

Mon, 01 Jul 2019 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
five thousand more CISF jawans for security of Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो - फोटो : रपििप

दिल्ली मेट्रो के तेजी से फैलते नेटवर्क और यात्रियों की संख्या के बढ़ते आंकड़े को ध्यान में रखकर इस रैपिड रेल नेटवर्क की सुरक्षा को और ज्यादा चाक-चौबंद करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पांच हजार और जवानों को तैनात करने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि नई बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के नियमित जवानों की कुल संख्या अब 12 हजार हो जाएगी, जिनमें 1500 महिला सुरक्षाकर्मी होंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में फिलहाल नौ हजार सीआईएसएफ जवान तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से सात हजार की नियुक्ति स्वीकृत है, जबकि शेष दो हजार को बढ़ती सुरक्षा जरूरतों के मद्देनजर प्रतिनियुक्ति पर तैनाती दी हुई है। सीआईएसएफ और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां लगातार प्रतिनियुक्ति पर तैनात इन जवानों को नियमित नियुक्ति देने का दबाव सरकार पर बना रही थीं। 

इसके लिए यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के अतिरिक्त आतंकी हमलों अथवा तोड़फोड़ की संभावना का भी हवाला दिया जा रहा था। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने संख्या में बढ़ोतरी की सैद्घांतिक अनुमति 2018 में ही दे दी थी, लेकिन वित्तीय अनुमति नहीं मिलने से इनकी तैनाती अटकी हुई थी। यह अनुमति कुछ दिन पहले ही दी गई है। 

अब एक की बजाय डीआईजी भी हो जाएंगे दो
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने मेट्रो के सुरक्षा तंत्र की निगरानी पर पूरी तरह फोकस करने के लिए डीआईजी (सुरक्षा) का भी एक पद सृजित किया है। फिलहाल दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की सुरक्षा एक डीआईजी स्तर का ही अधिकारी देखता है। अब दो डीआईजी के बीच में नेटवर्क बंट जाने से सुरक्षा तंत्र को ज्यादा चुस्त रखा जा सकेगा। 


सीआईएसएफ की सबसे बड़ी तैनाती
जवानों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली मेट्रो अब देश में अब सबसे ज्यादा सीआईएसएफ जवानों की तैनाती वाला नेटवर्क बन गया है। दिल्ली मेट्रो के बाद सबसे ज्यादा दिल्ली एयरपोर्ट पर छह हजार तथा मुंबई एयरपोर्ट पर साढ़े छह हजार जवान नियुक्त हैं।

सुरक्षा नेटवर्क
370 किलोमीटर में फैला हुआ है दिल्ली एनसीआर में मेट्रो लाइनों का नेटवर्क
270 मेट्रो स्टेशन हैं दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम व फरीदाबाद में
27 लाख यात्री औसतन यात्रा करते हैं रोजाना दिल्ली मेट्रो के इस नेटवर्क पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed