फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five storey building collapsed in delhi due to negligence of MCD

मौत का मकान: एमसीडी की लापरवाही लील गई 7 जिंदगियां, निगम ने झाड़ा पल्ला

Thu, 27 Sep 2018 05:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Five storey building collapsed in delhi due to negligence of MCD

एमसीडी ने समय पर कार्रवाई की होती तो शायद आज 7 लोगों को अपनी जान से हाथ नहीं धोना पड़ता। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के लिए एमसीडी की लापरवाही ही जिम्मेदार है। दरअसल, 20 साल पहले ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर बनी इस इमारत की छत बिल्डर धर्मेंद्र और सचिन ने खरीदी थी। करीब तीन साल पहले उस पर तीन और मंजिलें बना

विज्ञापन

दी गईं। नतीजा यह हुआ कि बिल्डिंग एक ओर झुकने लगी। पिछले एक साल से इमारत एक फुट से अधिक एक ओर झुक गई थी। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान चलाने वाले पवन कुमार के बेटे शिव कुमार ने एक साल के भीतर इमारत को लेकर कई शिकायतें एमसीडी को दीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और हादसा हो गया।
विज्ञापन


शिव कुमार ने बताया कि 16 अगस्त को उसने एमसीडी से बिल्डिंग को खतरनाक घोषित कर उसे गिराने की गुहार लगाई थी। उसने यह मामला कई स्तर पर उठाया तो करीब 15 दिन पूर्व एमसीडी की टीम निरीक्षण करने पहुंची। इमारत की फोटोग्राफी की गई। बाद में अधिकारी कार्रवाई का आश्वासन देकर चले गए। इधर, उमेश और विमलेश ने बिल्डर धर्मेंद्र और सचिन से बिल्डिंग के एक ओर झुकने की शिकायत की, लेकिन उन्होंने हादसे की आशंका से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली मंजिल पर रहने वाला किराएदार डर की वजह से कुछ दिन पूर्व बिल्डिंग को खाली कर चला गया। इमारत के ठीक बराबर में शीशम का बड़ा पेड़ था। झुकने के बाद इमारत उससे टिक गई थी। अधिक बारिश और इमारत के बराबर में नाली बहने के कारण उसकी बुनियाद कमजोर होती जा रही थी। पिछले दिनों शीशम का पेड़ भी सूख गया और नतीजा यह हुआ कि बिल्डिंग बुधवार सुबह गिर गई। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि पहली मंजिल से ही बिल्डिंग के छज्जों पर दीवार खड़ी कर उसके साइज को अवैध रूप से बड़ा किया गया था। इसकी वजह से बिल्डिंग पर भार बढ़ गया था और वह गिर गई।

एमसीडी ने झाड़ा पल्ला, कहा- कभी कोई शिकायत नहीं मिली 

स्थानीय निवासी भले इस इमारत के खतरनाक होने की शिकायत एमसीडी को देने की बात कह रहे हैं, लेकिन उसने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। एमसीडी प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें कभी बिल्डिंग के खतरनाक होने की न तो शिकायत मिली, न ही उसने बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया था।

एमसीडी प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि बिल्डिंग के गिरने की जानकारी सुबह कंट्रोल रूम को मिली। बचाव व राहत कार्य के साथ-साथ मलबा हटाने के लिए मशीनों के साथ एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। केशवपुरम क्षेत्र के उपायुक्त भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रवक्ता के मुताबिक, इमारत का ढांचा 20-25 साल पुराना था और काफी कमजोर व खस्ताहाल था।

घटनास्थल पर निर्माण की गतिविधि या निर्माण सामग्री नहीं मिली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अन्य विभागों से मिलकर बचाव अभियान चलाया। प्रवक्ता के अनुसार, निगम ने इस इमारत को खतरनाक घोषित नहीं किया था, न ही केशवपुरम भवन विभाग में इसे खतरनाक इमारत घोषित करने हेतु कोई आवेदन मिला। केशवपुरम जोन का गठन 1 सितंबर 2017 को हुआ था। दूसरी तरफ, स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत की गई थी और 20 दिन पहले अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed