Delhi: पहले पब में जन्मदिन की पार्टी की, दौड़ती कार में गाना बदलने की कोशिश में हादसा; 5 छात्र बुरी तरह घायल
शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन पर गाना बदलने की कोशिश की और ऐसा करते हुए उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। कार साइड रेलिंग से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शांतिवन इलाके में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दिल्ली विश्वविद्यालय के 4 छात्रों समेत 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गुरुग्राम से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन पर गाना बदलने की कोशिश की और ऐसा करते हुए उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। कार साइड रेलिंग से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम से जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे छात्रों की कार शांतिवन के पास रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग का हिस्सा कार में घुस गया। हादसे में कार में सवार पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की तड़के शांति वन से गीता कॉलोनी जाने वाली सड़क पर दुर्घटना की सूचना मिली। जांच में पता चला कि लक्ष्मी नगर निवासी अश्वनी मिश्रा, उम्र 19 वर्ष (दयाल सिंह कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र), अपने दोस्तों अश्वनी पांडे, निवासी लक्ष्मी नगर, उम्र 19 वर्ष (देशबंधु कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र) और केशव, निवासी लक्ष्मी नगर (दयाल सिंह कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र) के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए शादीपुर से हुंडई वेन्यू कार किराए पर लिया था।
बुधवार रात तीनों ने अपने दो अन्य दोस्तों कृष्णा, उम्र 18 वर्ष (मोतीलाल कॉलेज में छात्र) को साकेत से और उज्जवल, उम्र 19 वर्ष को छतरपुर से कार में बिठाया। सभी वहां से गुरुग्राम गए। एक पब में पार्टी करने के बाद तड़के सभी कार से वापस लौटते समय गीता कॉलोनी फ्लाईओवर होते हुए लक्ष्मी नगर आ रहे थे। अश्वनी मिश्रा ने अपने मोबाइल फोन पर गाना बदलने की कोशिश की। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग से टकरा गई। कार को काफी नुकसान पहुंचा है। अश्वनी मिश्रा और अश्वनी पांडे की हालत गंभीर है। सभी घायलों का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.