फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five of gang involved in drug trade arrested

Delhi: नींद और नशे की गोलियां अल्प्राजोलम का कर रहे थे अवैध धंधा, 7.33 लाख गोलियों के साथ पांच गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2024 08:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Apr 2024 08:09 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी राजीव कुमार (30), हापुड़ निवासी प्रमोद कुमार (30), प्रेम चंद (28), लोनी, गाजियाबाद निवासी जगदीप (45) और राहुल पाल (34) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Five of gang involved in drug trade arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नशे और नींद की गोलियों का धंधा करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का उत्तर-पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली, जेवर और बुलंदशहर से पांच आरोपियों को दबोचा है। 

विज्ञापन


आरोपियों के पास से 7.33 लाख गोलियों के अलावा वारदात में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी राजीव कुमार (30), हापुड़ निवासी प्रमोद कुमार (30), प्रेम चंद (28), लोनी, गाजियाबाद निवासी जगदीप (45) और राहुल पाल (34) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक राजीव कुमार एक नामी फार्मा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नींद और नशे की गोलियां अल्प्राजोलम का अवैध रूप से धंधा कर रहे हैं। इस बीच इंस्पेक्टर राहुल अधिकारी, एसआई सुखबीर, सुशील रावत व अन्य की टीम को गैंग के आने को जानकारी मिली। सूचना के बाद टीम ने एमसीडी टोल पुश्ता रोड, सोनिया विहार के पास जाल बिछा दिया। इस बीच बलेनो कार सवार दो युवकों को रोका गया। इनकी कार की तलाशी लेने पर 2.40 लाख गोलियां मिलीं। पुलिस ने कार सवार राहुल और जगदीप को गिरफ्तार कर लिया। राहुल दवा विक्रेता है, जबकि जगदीप उसके साथ धंधा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेवर से प्रेम चंद और प्रमोद को गिरफ्तार कर इनके पास से 4.93 लाख गोलियां बरामद की गईं। बाद में दवा गिरोह के मुख्य आरोपी राजीव कुमार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से बरामद गोलियां कुल 88 किलो थीं। जांच के दौरान पता चला कि यह दवाइयां डॉक्टर के पर्चे के बगैर नहीं मिलती हैं।


जान से मारने की धमकी देकर फाइनेंसर के घर पर गोलीबारी
मंगोलपुरी इलाके में बुधवार रात बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर एक फाइनेंसर के घर पर गोलीबारी कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।  पीड़ित की पहचान आकाश के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में आकाश ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करता है। 23 अप्रैल की रात वह पहली मंजिल पर सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भूतल पर थे। देर रात 1.50 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी आंख खुली। वह कमरे से निकलकर बालकनी पर आए। उन्होंने देखा कि एक शख्स उनका नाम लेकर गाली गलौज कर रहा था। साथ ही बाहर निकलने पर गोली मारने की धमकी दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed