फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five new departments started in IHBAS

Delhi NCR News: इहबास में शुरू हुए पांच नए विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलाइड साइंसेज (इहबास) में पांच नए विभाग शुरू किए गए हैं। इनसे मरीजों को इलाज, जांच, पुनर्वास और गंभीर बीमारी में राहत जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिल सकेंगी। क्लीनिकल गवर्नेस विभाग इलाज की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. राजेंद्र धमीजा के अनुसार, जिरियाट्रिक मेंटल हेल्थ में डीएम कोर्स भी शुरू हो चुका है। बेंगलुरु और लखनऊ के बाद दिल्ली में इहबास देश का तीसरा संस्थान है, जहां यह पढ़ाई कराई जा रही है। इससे बुजुर्गों में डिमेंशिया के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार होंगे।
विज्ञापन

न्यूरोरिहेबिलिटेशन विभाग में स्ट्रोक, दुर्घटना और दूसरी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से प्रभावित मरीजों को पुनर्वास की सुविधा मिलेगी। न्यूरोपैलेटिव विभाग गंभीर मरीजों की देखभाल करेगा। न्यूरो इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी विभाग से तंत्रिका तंत्र की बीमारियों की जांच और इलाज में मदद मिलेगी। इहबास में दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत और शामली से भी मरीज आते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed