फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five new cases of corona in delhi number of infected reached to 35

Coronavirus in Delhi: राजधानी में कोरोना के पांच नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35 हुई

Thu, 26 Mar 2020 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Mar 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
Five new cases of corona in delhi number of infected reached to 35
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

राजधानी दिल्ली में बीते कुछ समय के दौरान कोरोना पाजिटिव के पांच नए केस सामने आए हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो चुकी है, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना के सामने आए पांच मामलों में से एक के हाल में ही विदेश यात्रा की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और राज्य की ओर से लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें। बावजूद इसके कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित 29 मरीज भर्ती हैं। इसमें 15 पॉजिटिव केस हैं जबकि 14 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बता दें कि मंगलवार तक दिल्ली में कोरोना संक्रमित 30 लोगों थे। इसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो चुकी है। इनमें 4 मरीज राजस्थान, पश्चिम बंगाल और पंजाब के मूल निवासी हैं। मंगलवार रात तक अस्पतालों में कोरोना के कुल 162 लोग भर्ती हैं। इनमें 23 संक्रमित हैं। इनमें पांच और बढ़ गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed