फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five more people died due to chikungunia in delhi ncr, holidays cancelled of dotors

एनसीआर में चिकनगुनिया से 11 लोगों की मौत, ये है इस बीमारी का इतिहास

Thu, 15 Sep 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
Five more people died due to chikungunia in delhi ncr, holidays cancelled of dotors
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में बुखार के मरीजों और उसके चलते होने वाली मौतों की गिनती लगातार बढ़ रही है। दिल्ली सरकार ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन

 

बुधवार को दिल्ली में चिकनगुनिया के चलते छह और मरीजों की मौत का मामला सामने आया है जिनमें से पांच का इलाज अपोलो अस्पताल में और एक का इलाज एम्स में चल रहा था। नोएडा से भी एक शख्स की मौत की खबर है।

विज्ञापन

 

अब तक दिल्ली में चिकनगुनिया से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। हालांकि सरकार ने हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि यहां चिकनगुनिया से अभी तक कोई मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में हुई पहली मौत

Five more people died due to chikungunia in delhi ncr, holidays cancelled of dotors
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

चिकनगुनिया से मरने वालों में तीन दिल्ली के , दो नोएडा और एक गाजियाबाद के रहने वाले थे। इनमें से तीन की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी। पांच मरीजों का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा था और उन्हें चिकनगुनिया के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं।
 

मुजफ्फरनगर के एक शख्स को मंगलवार को एम्स लाया गया था, बुधवार को उसकी मौत हो गई। उसे रक्त से संबंधित और भी कोई बीमारी थी। अपोलो अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले तीन सप्ताह में यहां चिकनगुनिया से मरने वाले मरीज किडनी और हृदय रोग संबंधी अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।  चिकित्सकों का कहना है कि उनकी मौत की वजह सिर्फ चिकनगुनिया ही नहीं थी।


स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी एजेंसियों, सरकार व स्थानीय निकाय मिलकर बीमारियों की रोकथाम के लिए काम करें।

नोएडा में पहली मौत

Five more people died due to chikungunia in delhi ncr, holidays cancelled of dotors
नोएडा के अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : राजन राय, अमर उजाला

नोएडा में बुखार से बुजुर्ग और एक छात्र की मौत हो गई। किशनलाल सिंह (63) का इलाज जेपी अस्पताल में चल रहा था। सेक्टर-76 निवासी हितेश ने बताया कि ससुर किशनलाल की तबीयत खराब होने पर उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने चिकनगुनिया बताकर इलाज शुरू किया। उसके बाद तेज बुखार चढ़ गया जिससे अंगों ने काम करना बंद कर दिया। सोमवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, शहर के नामी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की भी बुखार से मौत हो गई।

प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चे को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। उसके बाद ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ गया और अंगों ने काम करना बंद कर दिया। इधर, सीएमओ डॉक्टर विजय दीपक वर्मा ने बताया कि दोनों मरीजों की जानकारी नहीं आई है। अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी जाएगी, इसके बाद ही चिकनगुनिया की पुष्टि हो पाएगी।

चिकनगुनिया का इत‌िहास

Five more people died due to chikungunia in delhi ncr, holidays cancelled of dotors
डेंगू - फोटो : amar ujala

चिकनगुनिया शब्द अफ्रीकी भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब होता है वह जो झुका दे..., यह वायरस से होने वाला बुखार है।  एडीज एजिप्टी नाम के मच्छर, जिसे पीले बुखार का मच्छर भी कहते हैं, इसके काटने से यह वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है।

लक्षण : मच्छर काटने के 2 से 7 दिनों के बाद चिकनगुनिया के लक्षण नजर आते हैं।

- शरीर पर चकते निकलना, जी मिचलाना, भूख कम लगना, कमजोरी आना, बुखार, खांसी, जुकाम, बदन में दर्द और जोड़ों में दर्द होना।

- व्यक्ति इतना कमजोर हो जाता है कि कोई भी कार्य करने में असमर्थ पाता है।

- कई बार जोड़ों का दर्द महीनों से लेकर साल भर तक रहता है। खासकर उम्रदराज लोगों को।

- आमतौर पर चिकनगुनिया बुखार जानलेवा नहीं कहा जाता, लेकिन उम्रदराज लोगों (60 वर्ष या उससे अधिक आयु) के लिए यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है।
(स्रोत : डब्ल्यूएचओ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed