{"_id":"983f135207c84595d27102a6e1f403db","slug":"five-killed-two-injured-in-separate-vehicular-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग वाहन दुर्घटना में पांच की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग वाहन दुर्घटना में पांच की मौत दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस वे पर बीते 48 घंटे के दौरान अलग-अलग तीन वाहन दुर्घटना में पांच की मौत हो गई। एक घायल है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने परिजन के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस वे पर खेड़कीदौला टोल से लेकर होंडा चौक तक बीते 48 घंटे के भीतर अलग-अलग तीन वाहन दुर्घटना हुई है। पहली वाहन दुर्घटना रेवाड़ी से सेंट्रो से आ रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार की रात को हुई अज्ञात वाहन की टक्कर से सुरेश (40) व मनोज (35) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चन्द्रकांत घायल है। दूसरी रविवार की रात में वाहन दुर्घटना टाटा मैजिक का इंतजार कर रहे कृपाल सिंह (24) को तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बगल में खड़ा दयानंद सिंह घायल है। उसका एक पैर खराब हो गया है। इसके साथ रविवार की रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से अल्मोड़ा के रहने वाले सीताराम (22) को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने सोमवार कोे उसकी पहचान की है।