{"_id":"6660a7715fecdaac0208b195","slug":"five-injured-including-girl-due-to-wall-collapse-in-gurugram-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से बच्ची सहित पांच घायल, किसी की भी हालत गंभीर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से बच्ची सहित पांच घायल, किसी की भी हालत गंभीर नहीं
Wed, 05 Jun 2024 11:29 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:29 PM IST
सार
थाना प्रभारी विजेंद्र सिहाग ने बताया कि एक व्यक्ति ने प्लॉट में कमरे बनाकर लोगों को किराए पर दे रखे हैं। इसी कैंपस में पानी की टंकी के साथ नहाने के लिए छह फीट ऊंची दीवार बनी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-82 में प्लॉट में नहाने की टंकी के साथ बनी दीवार गिरने से पांच लोग दब गए। इसमें एक बच्ची, एक महिला व तीन पुरुष शामिल हैं। आसपास के लोगों व प्रशासन की टीम ने सभी को निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि इसमें किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों में बप्पी, फूलन, अतीक अहमद, राम अनुज माथुर व पांच साल की रिजवान है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विजेंद्र सिहाग ने बताया कि एक व्यक्ति ने प्लॉट में कमरे बनाकर लोगों को किराए पर दे रखे हैं। इसी कैंपस में पानी की टंकी के साथ नहाने के लिए छह फीट ऊंची दीवार बनी है। शाम को दीवार गिरने से पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक पांच साल की बच्ची भी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस बारे में शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन