{"_id":"5eab7a008ebc3e902d0a8c5f","slug":"five-deaths-in-delhi-aiims-so-far-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः एम्स में अब तक पांच की मौत, ट्रॉमा सेंटर में भी हो चुकी है मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः एम्स में अब तक पांच की मौत, ट्रॉमा सेंटर में भी हो चुकी है मृत्यु
Fri, 01 May 2020 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 May 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
aiims
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एम्स में अब तक कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मौजूदा आठ मरीजों की हालत बेहद नाजुक है, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा एम्स में हर दिन स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन में एम्स के झज्जर कैंपस में भर्ती मरीजों की जानकारी है, लेकिन एम्स के ट्रामा सेंटर की जानकारी नहीं दी जाती है, जबकि यहां भी कोरोना मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
ट्रॉमा सेंटर के एक अधिकारी ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके यहां सभी गंभीर मरीज पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से मौत हो रही है। इनमें कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियां हैं। एम्स के ट्रामा सेंटर में 250 बिस्तर की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके, दिल्ली सरकार के हर दिन जारी होने वाले बुलेटिन में इन मरीजों की जानकारी नहीं दी जा रही है।
बीते बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, एम्स झज्जर में 137 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। अब तक यहां दो मरीज की मौत हो चुकी है। एम्स के दोनों केंद्र को जोड़कर देखें तो अब तक सात लोगों की मौत यहां हो चुकी है, जबकि यहां 145 मरीज भर्ती हैं। इससे यह पता भी चलता है कि एम्स के दोनों केंद्रों को मिलाकर कोरोना का डेथ रेट 5 फीसदी के करीब है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
एम्स में चार और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
दिल्ली एम्स में चार और स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अब तक यहां एक डॉक्टर समेत 20 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें आठ सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इनमें से पांच सुरक्षाकर्मी एक दिन पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को एक रोगी सहायक समेत चार कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
झज्जर से 129 जमाती डिस्चार्ज
एम्स के झज्जर कैंपस से बुधवार रात 129 जमातियों को डिस्चार्ज कर दिया है। ये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यहां भर्ती किए गए थे। डीटीसी की बसों से इन लोगों को फिलहाल निगरानी केंद्रों में रखा गया है। लॉकडाउन हटते ही इन्हें इनके घर रवाना कर दिया जाएगा।