फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five Criminals active killers of Aarzoo-Anmol Bishnoi and Harry Boxer syndicate arrested

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आरजू-अनमोल बिश्नोई गिरोह के पांच शूटर गिरफ्तार, पंजाब-हरियाणा में थे वांछित

Wed, 17 Dec 2025 11:46 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 Dec 2025 11:46 AM IST
सार

पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके और इनके द्वारा किए गए अन्य अपराधों का भी पर्दाफाश हो सके।

विज्ञापन
Five Criminals active killers of Aarzoo-Anmol Bishnoi and Harry Boxer syndicate arrested
Delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, आरजू-अनमोल बिश्नोई और हैरी बॉक्सर सिंडिकेट से जुड़े पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा, लॉयन बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक आशु महाजन और इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्याओं से जुड़ी बताई जा रही है। 

विज्ञापन

यह अपराधी न केवल पंजाब बल्कि, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अपनी आपराधिक जड़े जमाए हुए थे। इनकी गिरफ्तारी से इन राज्यों में फैले कई अनसुलझे आपराधिक मामलों के खुलासे की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1 दिसंबर को इंद्रप्रीत की चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हुई थी हत्या 
1 दिसंबर, सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पैरी अपनी कार में जा रहा था, अचानक से उसकी कार के आगे दूसरी कार आकर घेरकर खड़ी हो गई और बदमाशों ने कई राउंड फायर किए थे। 

विज्ञापन

अनमोल बिश्नोई के इशारे पर राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा की हुई थी हत्या
पंचकूला में अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर 5 जून, गुरुवार की देर रात 10.30 बजे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के इशारे पर राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोलटा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने मॉल के बाहर सोनू नोल्टा के स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed