फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The BJP conducted a cleanliness drive at 2,470 locations

Delhi NCR News: भाजपा ने 2470 ठिकानों पर चलाया सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
256 मंडलों में एक साथ श्रमदान, मुख्यमंत्री से लेकर सांसद-विधायक और पार्षदों ने संभाली सफाई की कमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और लोकसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली भाजपा ने बृहस्पतिवार को राजधानी के सभी 256 मंडलों में करीब 2470 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। सेवा मेरा योगदान-स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद, मंत्री, विधायक और पार्षद भी अलग-अलग स्थानों पर अभियान में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू रिज में श्रमदान किया। उन्होंने वहां सफाई और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण भी किया। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गीता कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लिया। अभियान के तहत राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सार्वजनिक स्थलों और उनके आसपास सफाई की गई।
विज्ञापन

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने हनुमान मंदिर, आशीष सूद ने पंखा रोड, कपिल मिश्रा ने करावल नगर में हिस्सा लिया। सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने देव नगर, कमलजीत सहरावत द्वारका, प्रवीन खंडेलवाल अजमेरी गेट और बांसुरी स्वराज मोती नगर व सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ईस्ट ऑफ कैलाश में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। विधायक सतीश उपाध्याय ने ग्रीन पार्क, प्रदेश पदाधिकारी योगिता सिंह ने देशबंधु अपार्टमेंट, राजेश भाटिया ने राजेंद्र नगर, प्रवीण शंकर कपूर ने चांदनी चौक, सुमन कुमार गुप्ता ने यमुना बाजार, अनिल गुप्ता ने रोहताश नगर और अजय महावर ने घोंडा में श्रमदान किया। शिखा रॉय और अंजुम मंडल ग्रेटर कैलाश में अभियान में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को स्थानीय स्तर पर नियमित गतिविधि से जोड़ने की जरूरत है। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं का आभार जताया और स्वच्छता बनाए रखने में सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया। दूसरी ओर एनडीएमसी क्षेत्र में एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जी. किशन रेड्डी ने भी श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed