{"_id":"69fa159fd01b8e0fa8011220","slug":"five-arrested-for-betting-on-ipl-matches-items-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135181-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईपीएल मैच में सट्टा लगाते हुए 5 गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईपीएल मैच में सट्टा लगाते हुए 5 गिरफ्तार, सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने विवेकानंद कैंप इलाके में चल रहे आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 4 मई की रात गश्त के दौरान पुलिस ने छापा मारा। आरोपियों की पहचान वीरू उर्फ कल्लू राम(31), विनीत कुमार(40), साहिल वाधेरा(23), आशु कुमार(31) और प्रशांत(33) के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले 2 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।