पहले भांजी का किया रेप, फिर दोस्तों को दी दावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपरालसी गांव में जागरण में आई युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी कथित मामा को जारचा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार खांडसा हरियाणा निवासी आरोपी पंकज को दादरी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। वह बृहस्पतिवार को दादरी के एक रेस्टोरेंट में आया हुआ था।
वह उन दोस्तों को दावत देने के लिए आया था जिन्होंने दुष्कर्म में उसका साथ दिया था। लेकिन उसके दोस्त वहां नहीं पहुंचे।
इस साजिश के तहत किया रेप
पुलिस ने बताया कि उपरालसी गांव में 18 तारीख को माता के जागरण में आई युवती को कथित मामा पंकज ने नशीला लड्डू खिला कर अपहरण कर अपने साथ ले गया था।
एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। युवती किसी तरह से वहां निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
युवती के पिता ने जारचा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।