पहले भागवत खुद दस बच्चे पैदा कर उनकी परवरिश कर दिखाए : केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर तीखी प्रक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर भागवत को आड़े हाथ लिया।
कहा कि हिंदुओं को भड़काने के पहले भागवत खुद दस बच्चे पैदा करके उनकी अच्छी परवरिश करके दिखाए। उल्लेखनीय है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की थी।
आगरा में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा था कि दूसरे धर्म वाले जब इतने बच्चे पैदा कर रहे हैं तो क्या आपको किसी कानून ने रोक रखा है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी केजरीवाल ने दिया जवाब
केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर भी ट्वीट किया है। केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रवाद की आड़ में जो फ्रीडम ऑफ स्पीच और जनतंत्र को कुचल तानाशाही लाना चाहते हैं, उनके खिलाफ एकजुट होना होगा।
बता दें कि शाह ने ट्वीट पर कहा कि मेरा राष्ट्र से आह्वान है कि राष्ट्रविरोधी विचारधारा वाले लोगो को अलग थलग कर दीजिए, देश राष्ट्रवाद के सिवा किसी और सिद्धांत पर नहीं चल सकता।
अपने तीसरे ट्वीट में केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा है कि जिस तरह से कांग्रेस अंबानी के पॉकेट में है, उसी तरह मोदी भी अंबानी के पॉकेट में है।