रेप का विरोध करने पर पति को पहुंचाया जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबूपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक युवक पड़ोसी घर में महिला के साथ दुष्कर्म की नीयत से जा घुसा। विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए।
शोर मचाने पर परिजन आए तो अरोपी भाग निकला। पीड़िता के परिजनों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के गांव में आने की सूचना आरोपी की मिली तो वह भी एक महिला के कपड़े फाड़ कर थाने में शिकायत के लिए जाने लगा।
रास्ते में पुलिस मिली तो उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की है और दुष्कर्म का प्रयास भी किया है।
उसने पुलिस को कहा कि कंट्रोल रूम में शिकायत भी उसी ने की थी।पुलिस ने कहा कि वह थाने जाकर शिकायत दे। आरोपी थाने पर गया और शिकायत दे दी।
और...फंस गया पति
उधर, घटना के बाद पुलिस गांव में पहुंची तो पीड़ित महिला के परिजनों को ही उठाकर ले आई। रात भर पर पीड़ित महिला के परिजनों को थाने में बंद करके रखा।
सुबह इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वह काफी संख्या में एकत्र होकर थाने गए और असल घटना के बारे में बताया। उसके बाद ही पुलिस ने पीड़ित परिजनों को थाने से छोड़ा।
थानाध्यक्ष रविंद्र राठी का कहना है कि आरोपी ने पुलिस को गलत सूचना दी थी और उसके आधार पर ही उनको हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में जब प्रकरण का पता चला तो सभी को ससम्मान छोड़ दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।