फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first time in mewat bjp gets its president at jila parishad

मेवात में पलही बार खिला कमल, जिला परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

Tue, 08 Mar 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 08 Mar 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
first time in mewat bjp gets its president at jila parishad
bjp logo

मंगलवार का दिन मेवात में भारतीय जनता पार्टी के लिए सौगात लेकर आया। पहली बार यहां जिला परिषद में कमल खिलाते हुए भाजपा ने जिला प्रमुख बनाने में कामयाबी हासिल की है। इतना ही नहीं जिला प्रमुख के लिए केवल एक ही नामांकन आया।

विज्ञापन


हालांकि इनेलो के पास सबसे ज्यादा पार्षद बताए जा रहे थे, लेकिन उनकी ओर से किसी नामांकन नहीं किया। जिसके चलते मंगलवार को हुए चुनाव में जिला परिषद के वार्ड-18 से चांदडाका निवासी अनीसा बानो पत्नी शौकीन को जिला प्रमुख व वार्ड-17 से बिछोर निवासी एडवोकेट अयुब खान पुत्र जुमे खान को उपप्रमुख चुना गया।
विज्ञापन


इस कार्यवाई में जिले के कुल 25 जिला पार्षदों में से 23 पार्षद उपस्थित रहे और सभी ने सर्वसमति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया। इस दौरान मेवात से चुनी गई सभी 10 महिला जिला पार्षदों ने भी इसमें भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया को सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एडीसी मनीराम शर्मा की मौजूदगी में पूरा कराया गया। सर्वसमति न बनने की सूरत में जिला प्रशासन ने ईवीएम मशीन से वोटिंग कराने की सभी तैयारियां पूरी की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परिषद मेवात की चेयरपर्सन चुनी गई अनीसा बानो फिरोजपुर झिरका से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले आलम की पुत्रवधू हैं। वह 10वीं पास हैं। जिला प्रमुख बनाने के लिए मेवात की समस्त भाजपा इकाई लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर व जिला प्रभारी जीएल शर्मा के नेतृत्व में एकजुट दिखाई दी और मेवात में कमल खिलाने में कामयाब रही। जिला प्रमुख बनाने के लिए भाजपा ने मंत्री राव नरबीर को जिमेदार सौंपी थी। जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा कर पार्टी को जीत दिलाई।


शिक्षा को दूंगी बढावा
जिला प्रमुख चुने जाने के बाद अनीसा बानो ने एमडीए के प्रांगण में स्थित जिला परिषद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेवात की जनता ने उन्हें जो जिमेदारी सौंपी है, वह उसे हर हाल में निभाएंगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और प्रदेश में हैं और उसने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान को चलाया हुआ है। मेवात में बेटियों की शिक्षा की स्थिति काफी दयनीय है, जिसमें सुधार करना उनकी प्राथमिकता होगी। जिले में समान विकास कार्य कराकर पार्टी की सबका साथ-सबका विकास की नीति को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी जीएल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप देशवाल, कुंवर संजय सिंह, नूंह निगरानी समिति अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र मास्टर, इकबाल जेलदार, जाहिद चेयरमैन, तैयब हुसैन, नरेंद्र पटेल, ज्ञानचंद आर्य, शिवराम शर्मा, फकरुद्दीन,  हरकेश, दानसिंह, जगदेव सरपंचमौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed