दिल्ली में पहली बार 75 रुपए के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, इतने बढ़े डीजल के दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि दिल्ली में पहली बार पेट्रोल की कीमत 75 रुपए के पार पहुंच गई है। पेट्रोल 15 पैसे महंगा हो गया है। लेकिन हम में से अधिकतर लोग इस बात से पूरी तरह बेखबर हैं। वहीं डीजल भी इस मामले में पीछे नहीं है, उसकी भी कीमत में 21 पैसे का उछाल आया है।
दिल्ली में अब डीजल की कीमत जहां 66 रुपए 57 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है, वहीं पेट्रोल की कीमत बढ़कर 75 रुपए 10 पैसे हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 77 रुपए 79 पैसे है तो मुंबई में 82 रुपए 94 पैसे तक कीमत जा पहुंची है। चेन्नई में इसकी कीमत 77 रुपए 93 पैसे प्रति लीटर तक है।
लगातार क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
कीमतों के बढ़ने का एक बड़ा कारण एक्साइज ड्यूटी बढ़ना है और फिलहाल इसे कम करने के पक्ष में सरकार बिल्कुल नहीं है। गौरतलब है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग की थी, लेकिन वित्त मंत्री जेटली ने बजट पेश करने के दौरान इस मांग को नजरअंदाज कर दिया था।
2017 के जून से पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना तय होते हैं। ऐसे में लोगों को पता नहीं चलता कि रोज-रोज पांच-दस पैसे करके अब तक पेट्रोल-डीजल कितने महंगे होते जा रहे हैं।
वो मोदी सरकार जो मनमोहन सरकार को महंगे पेट्रोल डीजल के लिए कठघरे में खड़ा करती थी वो अब अपने शासन काल काल में ही इनकी कीमतों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। 26 मई 2014 को जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी उस वक्त दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.41 रुपए थी और डीजल के दाम 56.71 रुपए थे।