फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first time ever petrol prices goes beyond 75 rupees per litre in delhi diesel price also up

दिल्ली में पहली बार 75 रुपए के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, इतने बढ़े डीजल के दाम

Wed, 16 May 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 May 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
first time ever petrol prices goes beyond 75 rupees per litre in delhi diesel price also up
देश की जनता हर ओर से महंगाई की मार तो झेल ही रही है, लेकिन जिस तरह से कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं उसने दिल्ली में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में पहली बार पेट्रोल की कीमत 75 रुपए के पार पहुंच गई है। पेट्रोल 15 पैसे महंगा हो गया है। लेकिन हम में से अधिकतर लोग इस बात से पूरी तरह बेखबर हैं। वहीं डीजल भी इस मामले में पीछे नहीं है, उसकी भी कीमत में 21 पैसे का उछाल आया है।
विज्ञापन


दिल्ली में अब डीजल की कीमत जहां 66 रुपए 57 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है, वहीं पेट्रोल की कीमत बढ़कर 75 रुपए 10 पैसे हो गई है।  कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 77 रुपए 79 पैसे है तो मुंबई में 82 रुपए 94 पैसे तक कीमत जा पहुंची है। चेन्नई में इसकी कीमत 77 रुपए 93 पैसे प्रति लीटर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

first time ever petrol prices goes beyond 75 rupees per litre in delhi diesel price also up

कीमतों के बढ़ने का एक बड़ा कारण एक्साइज ड्यूटी बढ़ना है और फिलहाल इसे कम करने के पक्ष में सरकार बिल्कुल नहीं है। गौरतलब है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग की थी, लेकिन वित्त मंत्री जेटली ने बजट पेश करने के दौरान इस मांग को नजरअंदाज कर दिया था।

2017 के जून से पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना तय होते हैं। ऐसे में लोगों को पता नहीं चलता कि रोज-रोज पांच-दस पैसे करके अब तक पेट्रोल-डीजल कितने महंगे होते जा रहे हैं।

वो मोदी सरकार जो मनमोहन सरकार को महंगे पेट्रोल डीजल के लिए कठघरे में खड़ा करती थी वो अब अपने शासन काल काल में ही इनकी कीमतों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। 26 मई 2014 को जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी उस वक्त दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.41 रुपए थी और डीजल के दाम 56.71 रुपए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed