{"_id":"5763db2f4f1c1bb26511e6e5","slug":"first-time-delhi-government-employees-get-cash-reward-for-their-prformance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर प्रदर्शन करने वाले दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को पहली बार मिला नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर प्रदर्शन करने वाले दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को पहली बार मिला नकद पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Jun 2016 05:18 PM IST
सार
- अधिक राजस्व वसूली, बड़ी टैक्स चोरी पकड़ने सहित कई अन्य श्रेणियों में दिए गए
- सीएम ने किया पुरस्कार राशि बढ़ाने का ऐलान, अब परिवार के लोग भी होंगे शामिल
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार ने पहली बार सरकारी कर्मचारियों को दिए नकद पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार में पहली बार सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को नगद पुरस्कार दिया गया। वैट डिपार्टमेंट की तरफ से शुरू किए गए पुरस्कार में अधिक राजस्व वसूली, कर चोरी पकड़ने समेत कई अन्य श्रेणी में पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
वार्ड नंबर-66, वार्ड नंबर 91 और वार्ड नंबर 102 में अधिक वसूली का पुरस्कार दिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुरस्कार कार्यक्रम में कहा कि अगले पुरस्कार कार्यक्रम में परिजनों को शामिल करेंगे और पुरस्कार राशि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर वैट विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रवेश रंजन झा की टीम को 3.74 करोड़ रुपये की कर वसूली, रंजीत सिंह की टीम को कम राशि टैक्स पकड़कर सरकारी खजाने में 1.68 करोड़ रुपये जमा करवाने पर पुरस्कार दिया गया। वैट आयुक्त एसएस यादव ने सरकार का कर बढ़ाने और व्यापारियों की सुविधा के लिए शुरू किए गए तमाम योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
दो साल में अनाधिकृत कालोनियों में सड़कें
छतरपुर में बृहस्पतिवार को सैंपल सड़क का शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगले दो साल में अनधिकृत कालोनियों में सभी सड़कें और नालियां बनवा दी जाएंगी।
केजरीवाल ने इमानदारी का पाठ पढ़ाया
केजरीवाल ने वैट अधिकारियों से कहा एक मछली तालाब को गंदा करती है। इमानदारी से जीएंगे तो बड़ा मजा आएगा। अब तक चाहे जो किया, अब छोड़ दें। हिंदू धर्म में कहा जाता है 84 हजार योनियों के बाद मनुष्य का जन्म मिलता है, इसे इमानदारी पर लगाएं। अगर आपको पता चले कि कोई साथी गड़बड़ कर रहा है तो उसे भी मनाने की कोशिश करें। केजरीवाल ने वैट अधिकारियों कहा कि कर ऐसे एकत्रित करें जैसे मधुमक्खी शहद देती है। छत्ते से शहद निकाल लेते हैं और किसी को दर्द भी नहीं होता।
नई तकनीक लाओ, हम बढ़ाएंगे: सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि कोई भी अधिकारी कर्मचारी नए आइडिया लाए, उसकी पॉलिसी बनाकर लागू करेंगे। पॉलिसी का पैमाना होना चाहिए कि व्यापारियों को परेशानी ना हो और लीकेज की जगह ना बचे। साथ में वैट अधिकारी-कर्मचारियों को संदेश दिया कि कर वसूली को लेकर संतुष्टï नहीं होना है। हमेशा दिल मांगे मोर के फॉर्मूले पर काम करें। दूसरे राज्य भी दिल्ली की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन, लागू करने के लिए दिल से काम करना पड़ेगा।