{"_id":"5cfaf19ebdec2207140c7dcb","slug":"first-semi-open-jail-for-women-in-tihar-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में महिलाओं के लिए पहली सेमी ओपन जेल तैयार, परिसर में घूमने पर नहीं होगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ में महिलाओं के लिए पहली सेमी ओपन जेल तैयार, परिसर में घूमने पर नहीं होगी रोक
Sat, 08 Jun 2019 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल में सजा काट रहीं महिला कैदी अब जेल परिसर में ही खुले आकाश के तले रोज कहीं भी जा सकेंगी। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने के बाद वह जेल के अंदर ही दैनिक कार्य कर शाम को अपने लिए नियत स्थान पर लौट सकेंगी।
विज्ञापन
इसके लिए तिहाड़ में दिल्ली की पहली सेमी ओपन जेल का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिसमें जल्द ही महिला कैदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
जेल में दो तिहाई सजा काट चुकीं ऐसी महिला कैदियों के व्यवहार में हुए बदलाव को देखते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार के लिहाज से उनके लिए सेमी ओपन जेल का निर्माण किया गया है। दिल्ली की किसी भी जेल में यह पहली सेमी ओपन जेल है, जहां महिला कैदियों को शिफ्ट करने की जल्द शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
सेमी ओपन जेल में बंद कैदियों को तमाम जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने सहित जेल परिसर के अंदर ही रोजगार भी कर सकेंगी। इससे जहां जेल में बंद महिलाओं के व्यवहार के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक बदलाव भी आएगा।
व्यवहार में आएगा बदलाव
महानिदेशक (जेल) अजय कश्यप ने बताया कि दिल्ली प्रिजन रूल-2018 के तहत सेमी ओपन जेल का निर्माण किया गया है। इसमें जल्द ही महिला कैदियों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। जिन कैदियों ने अपनी दो तिहाई सजा पूरी कर ली हो और इस दौरान जिनके व्यवहार में सुधार आया है, उनको इस जेल में रखने का प्रावधान किया गया है।
शाम तक वह जेल परिसर के अंदर काम करने और इधर उधर घूमने के बाद सेमी ओपन जेल में लौट सकेंगी। इससे न केवल उनके बर्ताव में सुधार, बल्कि रोजगार का एक जरिया भी जेल के अंदर ही मिल सकेगा। कुछ संगीन अपराध को छोड़कर अन्य धाराओं के तहत जेल में बंद महिलाओं के लिए यहां प्रावधान होगा। सभी मानकों को पूरा करने वाली 11 महिला कैदियों को फिलहाल शिफ्ट किया जाएगा।