{"_id":"5c81810ebdec2214323f2768","slug":"first-public-meeting-of-pm-in-greater-noida-tomorrow-central-minister-on-supervision","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधानमंत्री की ग्रेनो में पहली जनसभा कल, केंद्रीय मंत्री ने संभाली तैयारियों की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की ग्रेनो में पहली जनसभा कल, केंद्रीय मंत्री ने संभाली तैयारियों की कमान
Fri, 08 Mar 2019 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को ग्रेटर नोएडा आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नॉलेज पार्क टू स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन करने के साथ ही प्रधानमंत्री पहली बार यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इसे लेकर संस्थान परिसर में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक महकमों के साथ बैठक भी की। यहां तैयार हो रहे मंच और जनसभा स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
वहीं, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शुक्रवार को आने की उम्मीद है। हालांकि, उनका कोई औपचारिक कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नोएडा में सिटी सेंटर से सेक्टर-62 मेट्रो सेवा का शुभारंभ और अरनिया (खुर्जा) में थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे। मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम स्थल पर एक जनसभा का भी होगी। इसमें 25 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है।
इसके लिए पार्टी पदाधिकारी जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी व डीएम बीएन सिंह, एसएसपी वैभव कृष्ण भी शामिल हुए। इस दौरान पीएम के कार्यक्रम के लिए अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई।
अन्य कामों को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया। एसपीजी ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। किस तरफ से प्रधानमंत्री आएंगे और कहां से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे इस सबका निरीक्षण किया गया।