पहले प्रपोज किया और जब वह नहीं मानी तो पीट दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार के प्रस्ताव को ठुकराने पर छात्र द्वारा छात्रा को कॉलेज में पीटने का मामला सामना आया है। राजकीय डिग्री कॉलेज में एक ही जैसे दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।
सेक्टर-39 स्थित डिग्री कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में आरोप है कि बीए प्रथम वर्ष के छात्र ललित भाटी ने कैंपस में एक छात्रा को प्रपोज कर दिया।
छात्रा के मना करने पर सबके सामने उसे पीट दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की। उसने बताया कि पिछले काफी समय से लड़का उसके पीछे पड़ा था। वह उसको टालती रही। घटना वाले दिन इसी बात पर उसने छात्रा की पिटाई कर दी।
दूसरे मामले में वही कहानी दोहराई गई
दूसरे मामले में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र भगत सिंह उर्फ ललित कुमार पर आरोप है कि कॉलेज की एक छात्रा के साथ उसने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने इसकी शिकायत कॉलेज के अनुशासन मंडल से की।
जांच के बाद प्रिंसिपल ने दोनों छात्रों को निलंबित कर दिया। आरोपों के बारे में छात्रों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
प्रिंसिपल के मुताबिक कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ और पिटाई की शिकायत पर दोनों छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। भविष्य में किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता और अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।