इंजेक्शन लगाकर ऑटोचालक ने किया मासूम का रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम घर से बाहर खेल रही एक छह साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले ऑटो चालक शेखावत (28) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची के बयान पर सीलमपुर थाना की पुलिस ने अगवा करने, दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे एक इंजेक्शन दिया था।
उसके बाद वह बेहोश हो गई थी। आशंका है कि नशे के आदी आरोपी ने बच्ची को नशे का इंजेक्शन दिया होगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार छह साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहती है।
बाहर खेल रही थी बच्ची और बनाया हवस का शिकार
पड़ोस में ही ऑटो चलाने वाला शेखावत रहता है। बृहस्पतिवार करीब चार बजे शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। शेखावत ने उसे बहला फुसलाकर अपने ऑटो में बिठा लिया और उसे लेकर शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जंगल में पहुंचा।
जहां आरोपी ने बच्ची को एक इंजेक्शन दिया और बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को वहीं पर बदहवाश हालत में छोड़कर फरार हो गया।
कुछ देर बाद लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी और उन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
आरोपी को किया गिरफ्तार, कर रही है पूछताछ
पुलिस बच्ची को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंची। जांच में पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। डॉक्टरों ने बच्ची का ऑपरेशन किया और उसका उपचार कर रही है।
शुक्रवार को बयान देने की स्थिति में आने के बाद बच्ची का काउंसलिंग किया गया। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि आरोपी उसके पड़ोस में रहने वाला शेखावत है।
इस जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानकारी ले रही है कि उसने बच्ची को कौन सा इंजेक्शन दिया था। जांच में पता चला है कि आरोपी नशे का आदी है।