{"_id":"5d12c5d58ebc3e3cb0664c59","slug":"first-e-vehicle-charging-station-waiting-for-delhiites","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन को दिल्लीवालों का इंतजार, जनता उदासीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन को दिल्लीवालों का इंतजार, जनता उदासीन
Wed, 26 Jun 2019 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए करीब 15 दिन पहले खोले गए स्मार्ट पब्लिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन पर फिलहाल सरकारी वाहनों के ही चार्ज होने की खबर है। जनता के लिए खोले गए इस स्टेशन पर निजी वाहन ना के बराबर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
परिवहन विभाग दिल्ली में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ई-वाहन पॉलिसी पर काम कर रहा है। इसी के तहत दिल्ली में आगामी तीन वर्ष में 150 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 50 स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली का पहला ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन साउथ एक्स पार्ट-2 में हाल में बनाया गया है। यहां इलेक्ट्रिक कारों के चार्ज करने की सुविधा है। ई-रिक्शा जैसे छोटे वाहनों और बसों जैसे बड़े वाहनों की चार्जिंग की सुविधा यहां नहीं है।
विज्ञापन
स्टेशन का प्रयोग ई-वाहन धारक ऑनलाइन बुकिंग के जरिये भी कर सकते हैं। इसके लिए एक ऐप बनाई गई है, जिसके प्रयोग से चालकों के लिए चार्जिंग स्लॉट बुकिंग की भी सुविधा भी दी गई है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए वाहन चालक ऑनलाइन भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ई-वॉलेट, यूपीआई और भीम ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं।
इस स्टेशन पर वाहनों को महज 2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है, जिसके लिए महज 160 से 200 रुपये तक का भुगतान करना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो फिलहाल यहां सरकारी विभागों में तैनात ई-वाहन चार्जिंग के लिए आ रहे हैं, लेकिन दिल्ली के आम लोगों को अभी इसकी जानकारी नहीं है।
दिल्ली में करीब ढाई हजार ई-वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहनों में ई-रिक्शा शामिल नहीं हैं। विभाग का कहना है कि आने वाले समय में स्थिति ठीक होती चली जाएगी।