फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first day of navratra in faridabad

पहले दिन मंदिरों व घरों में हुई मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना 

Sun, 02 Oct 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन

कलश स्थापना और हवन के साथ शनिवार को शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए। मंदिरों और घरों में मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का आह्वान किया गया। पहले दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में मां की अखंड ज्योत जलाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया गया।

विज्ञापन


पहले दिन शहर के सभी मंदिरों में मां के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजनों और 'जय माता दीÓ के उद्घोष से मंदिर गूंज उठे। पहले दिन मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई। मंदिरों को गुब्बारे एवं विभिन्न तरह से आकर्षक साजसज्जा की गई।
विज्ञापन


महारानी वैष्णव देवी मंदिर में प्रचंड ज्येति की गई। इस मौके पर प्रधान सेवक जगदीश भाटिया, महासचिव इंद्रजीत ङ्क्षसह सब्बरवाल, गिरीराज दत्त गौड़ मौजूद रहे। सिद्धपीठ महाकाली मंदिर में माता की चौकी का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना में धूनी आरती की गई। प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि इस नवरात्रि में माता की चौकी, जागरण, महाकाल यज्ञ का आयोजन के साथ दुर्गा माता की विशेष आरती की जाएगी। सूरजकुंड स्थित लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में नवरात्र के पहले दिन विधि विधान से देवी की आराधना हुई।


सेक्टर-29 स्थित हरियाणा काली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई।तीन नंबर स्थित दुर्गा मंदिर, एचएच पांच स्थित दुर्गा मंदिर, जवाहर कलोनी स्थित जगदंबा मंदिर, ओल्ड फरीदाबाद पथवारी मंदिर सहित शहर भर के मंदिरों में लोगों ने मां भगवती की पूजा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed