{"_id":"5cc68275bdec2207801a4d24","slug":"firing-outside-congress-leader-firoz-gazi-house-crooks-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कांग्रेस नेता के घर के बाहर जमकर फायरिंग, बदमाश हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कांग्रेस नेता के घर के बाहर जमकर फायरिंग, बदमाश हुए फरार
Mon, 29 Apr 2019 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
फिरोज गाजी
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके में रविवार रात 10:00 बजे उस समय सनसनी मच गई, जब अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस के जिला महरौली के उपाध्यक्ष फिरोज गाजी के घर पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने फिरोज के घर पर 6 से 7 राउंड फायरिंग की। इसकी सूचना मिलने के बाद अंबेडकर थाना पुलिस समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात इलाके इलाके में नाकेबंदी कर दी गई और पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिरोज गाजी दक्षिणपुरी में परिवार समेत रहते हैं, वह महरौली जिले से कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं। रविवार रात करीब 10:00 बजे दो युवक आए एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने चेहरा ढका हुआ था।
विज्ञापन
इन बदमाशों ने फिरोज गाजी के घर पर 6 से 7 राउंड फायरिंग की, इसके बाद हमलावर फरार हो गए। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा था दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोली किसी को नहीं लगी और न ही किसी के हताहत होने का समाचार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है।