फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing on woman, shot a ten year girl in auto

महिला को मारी गोली, ऑटो में बैठी बेटी को जा लगी

Tue, 13 Oct 2015 09:13 AM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
firing on woman, shot a ten year girl in auto

गाजीपुर इलाके में रविवार को आनंद विहार स्थित आईएसबीटी के पास चेन लूटने का महिला द्वारा विरोध करने पर बौखलाए बदमाशों ने पिस्टल से गोली चला दी जो ऑटो में साथ बैठी उसकी मासूम बेटी को जा लगी।

विज्ञापन


घायल फौरन बच्ची को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव नायकपुर, हरदोई, यूपी की रहने वाली मंजू अपने पति विमल सिंह, बेटी मोनी (10) और दो बेटे विवेक (22) व प्रशांत  के साथ सी-131, यूसुफ सराय, गौतम नगर में रहती हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर मंजू अपने तीनों बच्चों को लेकर ऑटो से आनंद विहार आईएसबीटी आ रही थीं। इस बीच गाजीपुर इलाके में ईडीएम मॉल के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी

firing on woman, shot a ten year girl in auto

बदमाशों ने पिस्टल निकालकर मंजू से चेन व पर्स हवाले करने के लिए कहा। मंजू ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी। गोली मंजू के पास में बैठी मोनी को जा लगी।


शोर-शराबा होते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। विवेक ने फौरन ऑटो चालक बलिराम से अस्पताल चलने के लिए कहा। अस्पताल में देर रात तक चले दो ऑपरेशन के बाद मोनी के पैर से गोली निकाल दी गई।

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस को घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ। पीड़ितों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed