फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing at builder's house to demand extortion worth crores

Delhi NCR News: करोड़ो की रंगदारी मांगने के लिए की बिल्डर के घर पर गोलीबारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
- पर्चे फेंककर हुए फरार, गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और काले राणा गिरोह के शार्प शूटर ने चलाई थी गोलियां
विज्ञापन

- शार्प शूटर गिरफ्तार, सिग्नल एप से मिला गोली चलाने का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लारेंस बिश्नोई और काले राणा गैंग के शार्प शूटर ने करोड़ों की रंगदारी के लिए मोती नगर के बिल्डर विकास शर्मा के घर के बाहर गोलियां चलाईं। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने आरोपी शार्प शूटर पह्लादपुर निवासी सतेंद्र कुमार (20) को शाहबाद डेयरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पिस्टल और दो कारतूस के अलावा गोली चलाने के दौरान पहने गए कपड़े बरामद हुए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया 8 अप्रैल को पुलिस को शाहबाद डेयरी इलाके में बदमाश के पिस्टल लेकर घूमने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर प्रह्लादपुर सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से यूपी के सीतापुर निवासी है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि सितंबर 2023 में वह लॉरेंस बिश्नोई, काला राणा और कपिल मान गिरोह के बदमाश के संपर्क में आया। मार्च 2024 को उसे सिग्नल ऐप के जरिये 31 मार्च को नारायणा इलाके में पहुंचने के लिए कहा गया। जहां उसकी मुलाकात एक अन्य युवक से हुई। वह स्कूटी से उसे लेकर मोती नगर पहुंचा। उसे कहा गया कि बिल्डर विकास शर्मा के घर पर गोलियां चलानी हैं और रंगदारी की रकम वाली पर्ची फेंकनी है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2 बजे दोनों वहां फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद स्कूटी सवार उसे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास उतार कर चला गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि सतेंद्र कुमार की उम्र 20 साल है। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह शाहबाद डेयरी की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। इसी दौरान वह गैंग के सदस्य के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed