फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing at a prisoner in the premises of Rohini court in delhi

दिल्लीः रोहिणी कोर्ट के बाहर कैदी की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Apr 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
Firing at a prisoner in the premises of Rohini court in delhi
जांच-पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी कोर्ट में शनिवार को झज्जर जेल से पेश पर ले जाए गए कुख्यात बंदी राजेश दामोदर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर-4 के पास हुई, गोलियां लगने से राजेश की मौत हो गई। राजेश प्रदेश ही नहीं, बल्कि यूपी व दिल्ली का भी कुख्यात बदमाश था।

विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर कोर्ट में अफरातफरी मच गई। कोर्ट कैंपस में अफरातफरी के बीच भागने की कोशिश कर रहे हमलावर मोहित को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, राजेश को गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, राजेश की हत्या को गैंगवार के चलते अंजाम दिया गया। वारदात के बाद कोर्ट कैंपस की सिक्योरिटी बढ़ाई गई और बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजेश नीतू डाबोदिया गैंग का बदमाश था। उसे चार महीने पहले मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के बवाना थाने में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। राजेश पर हमला करने वाले मोहित का लिंक नीरज बवानिया गैंग से है। इन दोनों गैंग में लंबे वक्त से रंजिश चली आ रही है। शक है कि गैंगवार के चलते ही राजेश की हत्या की गई।

अक्तूबर 2016 में लाया गया था झज्जर

Firing at a prisoner in the premises of Rohini court in delhi
मौके पर पड़ा खून। - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से दिल्ली के पूठ खूर्द निवासी बदमाश राजेश उर्फ दामोदर को लाइनपार थाने में दर्ज हत्या व हत्या के प्रयास मामले में अक्तूबर 2016 को यूपी की आटा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। इसके बाद से यह झज्जर की सेंट्रल जेल में ही बंद था। राजेश पर दर्ज सभी मामले अंडर ट्रायल चल रहे थे। वहीं लाइनपार थाने में दर्ज मामले में 3 मई को बहादुरगढ़ की कोर्ट में पेशी भी होनी थी।

पेशी पर लेकर गई गार्द की मुस्तैदी के चलते ही फायरिंग कर भाग रहा एक आरोपी काबू कर लिया गया। पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर दो पिस्टल लिए हुए आरोपी मोहित को मौके पर काबू कर लिया। आरोपी मोहित भीड़ के बीच भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन गार्द में तैनात जवानों ने उसे वहीं पर धर दबोचा।

सुनील सांगवान, जेल अधीक्षक, झज्जर कहना है कि आरोपी राजेश दामोदर को अक्तूबर 2016 में आटा जेल से शिफ्ट किया गया था। जिसकी शनिवार को रोहिणी कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गार्द के जवानों ने मौके पर हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed