{"_id":"5be0c4b4bdec2269b059d059","slug":"firework-shopkeepers-are-protest-to-put-crckers-in-green-vegetables","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली 2018: ग्रीन पटाखे न मिलने से नाराज दुकानदार, हरी सब्जियों में बेच रहे बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली 2018: ग्रीन पटाखे न मिलने से नाराज दुकानदार, हरी सब्जियों में बेच रहे बम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
ग्रीन पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन पटाखे बाजार में उपलब्ध नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने विरोध जताने का नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। व्यापारियों ने अलग-अलग हरी सब्जियों को ग्रीन पटाखे का नाम देकर बाजार में बेचकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
सदर बाजार पटाखा विक्रेता संघ के हरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि यह पहली बार सुनने में आया है कि इस तरह के भी पटाखे होते हैं। हमने तो आलू बम बनाया है। भिंडी बम बनाया है, शिमला मिर्च बम, प्याज चकरी बनाया है। अनोखे अंदाज में छाबड़ा हरी सब्जियों को बम के रूप में प्रदर्शित कर सांकेतिक विरोध कर रहे है।
विज्ञापन
भिंडी बम में भिंडी की लड़ियों की तरह दिखाया है तो चकरी के रूप में प्याज के छिलके उतारकर बेच रहे रहे है। छाबड़ा ग्राहकों को ग्रीन पटाखे का मतलब भी बता रहे है। छाबड़ा कहते है कि 15 साल से पटाखे की बिक्री कर रहे हैं, लेकिन अब तक ग्रीन पटाखे बेचने का मतलब नहीं समझ पा रहे है। उन्होंने मूली बम भी बनाया है। खास बात यह भी है कि ग्राहक भी उनसे पूछ रहे है कि ग्रीन पटाखे होते क्या हैं।
विज्ञापन