फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire will be in Big Boss house on 28 Jan

28 जनवरी को बिग बॉस के घर में लगेगी आग

Tue, 10 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
fire will be in Big Boss house on 28 Jan
omji maharaj - फोटो : ट्व‌िटर से

रियल्टी शो बिग बास में कैमरे के सामने और कैमरे से छुपाकर बहुत से गैरकानूनी कामों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे देश की संस्कृति नष्ट हो रही है। ऐसे बिग बॉस के घर में 28 जनवरी को आग लगाएंगे स्वामी ओमजी। 

विज्ञापन


रियल्टी शो बिग बॉस से बाहर होने के करीब एक सप्ताह बाद राजधानी में स्वामी ओमजी ने आरोपों की झड़ी लगाई। उन्होंने बिग बॉस, शो के होस्ट सलमान खान, शो और उसमें शामिल प्रतियोगियों पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने एलान किया कि देश की सस्कृति को नष्ट कर रहे बिग बॉस के घर में वह 28 जनवरी को आग लगाएंगे। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में स्वामी ओमजी ने कहा कि बिग बॉस से उनको साजिश के तहत बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशाब नहीं, बल्कि पानी डाला था

fire will be in Big Boss house on 28 Jan
omji maharaj - फोटो : सोशल मीड‌िया

उनको बाहर निकालने की काफी पहले की तैयारी कर ली गई थी। इस बारे में उन्होंने दो जनवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद संवाददाता समक्ष खुलासा भी किया था। उनकी आशंका सही साबित हो गई।


उन्होंने बताया कि रियल्टी शो के दौरान उन्होंने पेशाब नहीं, बल्कि पानी डाला था लेकिन उनसे पेशाब डालने के बारे में कहने के लिए कहा गया था। यह उनको बाहर निकालने की साजिश थी।


उन्होंने आरोप लगाया कि बिग बॉस के चलते देश की संस्कृति नष्ट हो रही है। उसमें कैमरे के सामने और कैमरे से छुपकर सभी गैर कानूनी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है, जिनमें शो के प्रतियोगी पूरी तरह शामिल है।

कई बार आ चुके हैं फिल्मों में काम करने के ऑफर

fire will be in Big Boss house on 28 Jan
omji maharaj - फोटो : ट्व‌िटर से
दूसरी ओर उन्होंने सलमान खान पर आतंकी संगठनों से साठगांठ होने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने उनको कई बार अपने आतंकी संगठनों से संबंध में होने के बारे में खुलासा किया।


दूसरी ओर उन्होंने बताया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनके पास फिल्मों में काम करने के अनेक ऑफर आ चुके है। मगर अभी उन्होंने इस संबंध में कोई निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed