{"_id":"7e91e6d70ec8f396df5ba7084e5a93c1","slug":"fire-noc-will-be-available-online-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: जल्द ही ऑनलाइन मिलेगी फायर एनओसी सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: जल्द ही ऑनलाइन मिलेगी फायर एनओसी सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 24 Oct 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम द्वारा अब जल्द ही फायर एनओसी सेवा ऑनलाइन दी जाएगी। इस बारे में शनिवार को संयुक्त निगमायुक्त-1 महेश कुमार ने फायर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फायर एनओसी सेवा ऑनलाइन होने के बाद इसे प्रदान करने में तेजी आएगी। लोग आवेदन करके एनओसी प्रमाण-पत्र भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इससे लोगों का समय भी बचेगा तथा इधर-उधर की भागदौड़ व नगर निगम कार्यालय में आने से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त विकास गुप्ता के निर्देश पर जल्द ही फायर एनओसी सर्टिफिकेट व प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा। ताकि, लोगों को जल्द से जल्द इसका फायदा मिलना शुरू हो सके।
विज्ञापन
पहले चरण में पूर्व में प्राप्त आवेदनों का फायर एनओसी सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में आवेदन प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
इसके अलावा, राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन (एनआरयूएलएम) के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए स्कूल ड्रेस की सिलाई का कार्य उन्हें दिया जाएगा।
इसके तहत लड़कियों के लिए स्कूल ड्रेस की सिलाई स्वयं सहायता समूह करेंगे तथा उन्हें प्रति ड्रेस सिलाई करने के लिए 70 रुपये मिलेंगे। इस बारे में सभी स्कूलों की प्रबंधन कमेटी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नगर निगम क्षेत्र में नगर निगमायुक्त तथा ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त उपायुक्त की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।