फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in three-storey building in Delhi

दिल्ली में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, छह माह की बच्ची समेत नौ लोगों की मौत

Mon, 23 Dec 2019 09:49 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Dec 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Fire in three-storey building in Delhi
तीन मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : PTI

देश की राजधानी दिल्ली में दर्दनाक हादसा हुआ है। किराड़ी इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। जिससे दम घुटने से छह माह की बच्ची समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12:30 बजे दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कपड़े के गोदाम में लगी थी। जो बढ़ते-बढ़ते तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से बच्चों और महिलाओं समेत एक ही परिवार के करीब 9 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि आग लगने के कारण घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस वक्त यह आग लगी घर में बच्चों और महिलाओं समेत करीब 12 लोग मौजूद थे। जिन्हें तुरंत घर से निकालकर नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

फिलहाल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान रामचंद्र झा(65), सुदरिया देवी(58), संजू झा(36), उदय चौधरी(33) उनकी पत्नी मुस्कान(26), उनके बच्चे अंजलि(10), आदर्श(सात) और तुलसी(6 महीने) के रूप में हुई है। जबकि एक महिला की पहचान होना अभी बाकी है। वहीं, पूजा(24), आराध्या(तीन) और सौम्या(10) की हालत गंभीर बनी हुई है।

इससे पहले इसी महीने में दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में भीषण आग लग गई थी जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई थी। अनाज मंडी अग्निकांड में दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दूसरी मंजिल पर लगे बिजली के सब-मीटर में आग लगी थी। आग लगने के दौरान जोरदार धमाका हुआ था और फिर आग आसपास फैल गई।

इस हादसे के करीब एक सप्ताह बाद दिल्ली के मुंडका इलाके में एक प्लाईवुड फैक्टरी में सुबह आग लग गई थी। शालीमार बाग में भी आग लगी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। शालीमार बाग इलाके में एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed