{"_id":"dda98f8b11fa9f1f5588d9a223054610","slug":"fire-in-textile-factory-in-dlf-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएफ इलाके में कपड़े की फैक्ट्री में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएफ इलाके में कपड़े की फैक्ट्री में आग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 09 May 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के डीएलफ क्षेत्र में कपड़े की एक फैक्ट्री में आग लगने से हजारों रुपयों का माल जल गया। आग को काबू करने में आठ घंटे से अधिक का समय लगा।
विज्ञापन
दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता की सेक्टर-31 के प्लॉट नंबर-8 में कपड़ों की फैक्ट्री है। दमकल विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात करीब 2:30 बजे यहां आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर आधा दर्जन गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन कपड़ा होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।
बाद में अन्य जगहों से भी गाड़ियां मंगानी पड़ीं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन दोपहर तक दमकलकर्मी मौके पर रहे। आग से फैक्ट्री की दोनों मंजिलाें को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन