{"_id":"7d606f131756bf11a1cd57234ea4e9cc","slug":"fire-in-slum-area-60-huts-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ने फिर ढाया कहर, छिन गए आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ने फिर ढाया कहर, छिन गए आशियाने
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 01 May 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में सिकंदरपुर पंचायत की जमीन पर बसी झुग्गियों में दोपहर के समय आग लग गई। देखते ही देखते लगभग 60 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
सिकंदरपुर पंचायत की जमीन पर मार्बल मार्केट के पीछे लगभग 100 झुग्गियां बनी हुई हैं। इसमें डीएलएफ की कोठियों में काम करने वाले मजदूर रहते हैं।
दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे एक चिनगारी से आग फैल गई। पहले तो झुग्गी के लोगों ने उसे काबू करने का प्रयास किया मगर आग फैलती ही गई।
घटना की जानकारी के बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे तक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।