फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in slum, 10 injuerd

LPG सिलेंडर में लगी आग, 10 झुलसे

Tue, 15 Jul 2014 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Jul 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
fire in slum, 10 injuerd

दिल्ली के कालकाजी इलाके के सुधार कैंप में स्थित झुग्गी में सोमवार सुबह आग लग गई। आग सिलेंडर बदलने के दौरान लगी थी। आग में दस लोग झुलस गए।

विज्ञापन


इनमें से आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो लोग सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कालकाजी में कृष्णा मार्केट के पीछे स्थित झुग्गी बस्ती में बाला नाम का व्यक्ति रहता है। सोमवार सुबह वह गैस का सिलेंडर बदल रहा था। जब उससे सिलेंडर नहीं बदला गया तो उसने पड़ोस में रहने वाले राजाराम को बुलाया लेकिन फिर भी सिलेंडर ठीक से नहीं लगा।

विज्ञापन


जैसे ही उसने गैस जलानी चाही तो सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग झुग्गी में लग गई जिसमें दस लोग झुलस गए थे।

आग से करण 25 फीसदी, राजाराम 15 फीसदी, अनिकेत पांच फीसदी, कमलेश चार फीसदी, लक्ष्मी दो फीसदी, रामचंदर दो फीसदी, सत्यवान 12 फीसदी, बाला एक फीसदी, भागयम चार फीसदी और शिवा दो फीसदी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करण व राजाराम को छोड़कर सभी को प्राथमिक उपचार केबाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ये दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची थी। इन गाड़ियों ने आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अगर टाइम से मौके पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग से दो से तीन झुग्गियां भी जल गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed