फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in show room.

दिल्लीः तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

Thu, 09 Oct 2014 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Oct 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fire in show room.

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक शोरूम में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। पुलिस के अनुसार, राजकुमार नागपाल का एफ ब्लॉक मेन बाजार में सेनेटरी सामान का शोरूम है। बृहस्पतिवार दोपहर शोरूम के सभी कर्मचारी पहली मंजिल पर मौजूद थे।

विज्ञापन


करीब 12:45 बजे दूसरी मंजिल से धुआं निकलते देख सभी बाहर निकल आए। राजकुमार ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के शोरूम भी खाली करवा दिए।
विज्ञापन


आग तीसरी मंजिल तक फैल गई थी जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। जगतपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की संदिग्ध हालात में मौत
गोकलपुरी में शालू उर्फ साहिबा (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 20 सितंबर को वह खटमल की दवा छिड़कने के दौरान बेहोश हो गई थी। उसका जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, शालू पति रहमान खान और दो बच्चों के साथ भागीरथी विहार में रहती थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed