{"_id":"5cd37ed0bdec22074407d641","slug":"fire-in-school-bus-in-noida-kids-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 34 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 34 बच्चे
Thu, 09 May 2019 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 May 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
इसी बस में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बड़े स्कूल में शुमार मयूर स्कूल की बस में बुधवार दोपहर आग लग गई। बच्चों को छोड़ने जाते वक्त सेक्टर-71 में हुए हादसे में बस में सवार सभी 34 बच्चे बाल-बाल बच गए। बस में बैठे शिक्षक और अन्य स्टाफ ने सूझबूझ से सभी बच्चों को उतार लिया।
विज्ञापन
इस दौरान घटनास्थल के सामने रह रहे एक कारोबारी ने घर से अग्निशमन यंत्र लाकर आग बुझाने में मदद की। जिसके बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। मामले की सूचना दमकल विभाग को नहीं दी गई। वहीं, कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचवाया।
विज्ञापन
कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने सेक्टर-62 जा रही थी। जब बस सेक्टर-71 पहुंची, तभी अचानक बस के निचले हिस्से से धुआं और आग की लपट उठने लगी। जैसे ही चालक ने धुआं देखा तो फौरन बस को रोक दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बस मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने बगैर कोई देर किए सभी 34 बच्चों को बस से बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मची रही। घटनास्थल के सामने स्थित घर में काम करने वाली नौकरानी ने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी। इसके बाद सुखमीत वालिया तुरंत घर से अग्निशमन यंत्र लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लग गए।
उन्हें आग बुझाते देख आसपास मौजूद लोगों ने भी उनकी मदद की। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इतना ही नहीं इसके बाद वालिया सभी बच्चों और शिक्षक-कर्मचारियों को अपने घर ले जाकर पानी भी पिलाया। इसके बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचवा दिया।
दूसरी बस से बच्चे गए घर
आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि तब तक आग बुझ गई थी। पुलिस ने घटना की सूचना स्कूल प्रबंधन को भी दी। इसके करीब आधे घंटे के बाद दूसरी बस मौके पर पहुंची। जिससे पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेजा। वहीं, बस में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।